खबर संसार, देहरादून। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाने में सम्मिलित पांच व्यक्ति गिरफ्तार, दो पीड़ित महिलाओं को किया गया रेस्क्यू। जी, हां आज अनैतिक व्यापार से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को निर्देशित किया गया हैं। पटेलनगर पुलिस व ह्यूमन ट्रैफिकिंग ने स्पर्श स्पा सेंटर एंड सलून पर कार्यवाही की।
आकस्मिक चेकिंग के दौरान अनैतिक देह व्यापार के अपराध में संलिप्त स्पा सेंटर के संचालको द्वारा पीड़ित महिलाओं से अनैतिक व्यापार कराते हुए व अपराध में सम्मिलित अन्य सदस्यों के साथ गिरफ्तार किया गया व 2 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया।
चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है l अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना पटेल नगर पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया अभियुक्तगण को आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
इन लोगों को लिया हिरासत में
गिरफ्तार अभियुक्त दीपक पुत्र अरुण कुमार निवासी मोहित विहार जीएमएस रोड थाना पटेल नगर जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष (संचालक), रंजीता सहगल पत्नी दीपक निवासी मोहित विहार जीएमएस रोड थाना पटेल नगर जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष (सह संचालक), राहुल पुत्र राजेंद्र निवासी 86 विंग नंबर 3 मिट्टीवेरी थाना प्रेम नगर देहरादून उम्र 30 वर्ष, कामिल पुत्र ईशाक निवासी मोहल्ला मॉडल टाउन खालापार सिविल लाइन मुजफ्फरनगर यूपी हाल केनियम होम नांगल हाइट कैनाल रोड थाना राजपुर उम्र 50 वर्ष, चरणजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय दर्शन सिंह सैनी निवासी अलीगढ़ हाल निवासी 99 A कनॉट प्लेस देहरादून उम्र 48 वर्षा, रिसेप्शनिस्ट। स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री के साथ धनराशि बरामद किया गया।
इसे भी पढ़े- डीएम ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



