मुबई खबर संसार। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का मंगलवार 9 फरवरी को हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया है। राजीव कपूर ऐक्टर रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के सबसे छोटे भाई थे।
रणधीर कपूर और नीतू कपूर ने राजीव (Rajiv Kapoor) के निधन की खबर को कन्फर्म किया है। बॉलिवुड से एक और दुखद खबर आ रही है। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और रणधीर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार 9 फरवरी 2021 को निधन हो गया है। राजीव कपूर 58 साल के थे।
पढ़ें चर्चित खबरें
हार्ट अटैक से हुुुुई मौत
खबर है कि सुबह हार्ट अटैक पड़ने के बाद रणधीर कपूर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए थे लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रणधीर कपूर ने इस दुखद खबर को कन्फर्म करते हुए कहा, ‘मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव (Rajiv Kapoor) खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं।
पढ़ें चर्चित खबरें
इसे भी पढ़े- Glacier हादसा: रेस्क्यू टीम लोगों को बचाने में जुटी, अबतक 202 लापता
डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके। मैं अभी हॉस्पिटल में ही हूं और उनकी डेड बॉडी मिलने का इंतजार कर रहा हूं।’ नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की फोटो शेयर करते हुए उनके निधन की खबर को कन्फर्म किया है।



























