HomeNationalसर्वे में खुलासा, उत्‍तराखंड में बीजेपी का दबदबा, उत्‍तर प्रदेश में लौट...

सर्वे में खुलासा, उत्‍तराखंड में बीजेपी का दबदबा, उत्‍तर प्रदेश में लौट रहे योगी

नई दिल्‍ली, खबर संसार। सर्वे में यूपी में योगी सरकार आसानी से वापसी करते हुए दिख रही है। लोग राज्‍य की सत्‍ता की चाबी एक बार फिर बीजेपी को देने के मूड में हैं। उत्‍तराखंड में भी कुछ ऐसा ही माहौल है। पहाड़ी राज्‍य में बीजेपी का दबदबा दिख रहा है।

टाइम्‍स नाउ नवभारत के ताजा सर्वे में यह बात कही गई है। गोवा में भी भगवा पार्टी के सरकार बनाने की उम्‍मीद है। हालांकि, पंजाब की स्थिति डांवाडोल है। बॉर्डर स्‍टेट में किसी भी पार्टी को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलते नहीं दिख रहा है।

टाइम्‍स नाउ नवभारत ने पांच राज्‍यों में होने वाले चुनाव को लेकर सर्वे किया है। इसमें उत्‍तर प्रदेश में योगी सरकार को वापसी करते हुए दिखाया गया है। यूपी की 403 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 223 सीटें मिल सकती हैं। सपा को 152 सीटें मिलने की उम्‍मीद है। बीएसपी को 13, कांग्रेस को 12 और अन्‍य का 3 सीटें दी गई हैं।

इसे भी पढ़े-लालकुआ बनेगा मौत का कुआं इस नेता के लिए

यूपी का हाल (कुल सीटें- 403)

बीजेपी : 223
सपा : 152
बीएसपी : 13
कांग्रेस : 12
अन्‍य : 3

इस ओपिन‍ियन पोल में उत्‍तराखंड में बीजेपी को सरकार बनाते दिखाया गया है। पहाड़ी राज्‍य की 70 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 42-46 सीटें मिलने की उम्‍मीद है। कांग्रेस को 12-14 सीटें दी गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) को 8-11 सीटें और अन्‍य को 2-5 सीटें मिलने के आसार हैं।

उत्‍तराखंड का हाल (कुल सीटें- 70)

बीजेपी : 42-46
आप : 8-11
कांग्रेस : 12-14
अन्‍य : 2-5

जहां तक पंजाब का सवाल है तो सर्वे में किसी को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलते नहीं दिख रहा है। हालांकि, आप सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही है। सर्वे के अनुसार, राज्‍य की 117 विधानसभा सीटों में आप को 58 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं, कांग्रेस 44 सीटें पा सकती है। अकाली दल को 12, बीजेपी को 2 और अन्‍य को 1 सीट मिलने के आसार हैं।

पंजाब का हाल (कुल सीटें- 117)

आप     : 58
कांग्रेस   : 44
अकाली  : 12
बीजेपी   : 2
अन्‍य     : 1

सर्वे के मुताबिक, गोवा में बीजेपी सरकार बनाते हुए दिख रही है। गोवा की 40 विधानसभा सीटों में पार्टी को 20-23 सीटें मिलने के आसार हैं। कांग्रेस को 4-6 सीटें मिल सकती हैं। आप को 6-10 और अन्‍य को 5-6 सीटें मिलने की उम्‍मीद है।

गोवा का हाल (कुल सीटें- 40)

बीजेपी : 20-23

कांग्रेस : 4- 6
आप : 6-10
अन्‍य : 5-6

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्‍लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.