HomeEntertainmentसारा और शुभमन के बीच शुरू हुआ रोमांस, डिनर डेट की वायरल...

सारा और शुभमन के बीच शुरू हुआ रोमांस, डिनर डेट की वायरल हुई तस्वीरें

एक्ट्रेस सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल को एक डिनर डेट पर साथ देखा गया हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को साथ देखकर फैंस भी काफी हैरान हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

एक फैन ने अपने टिकटॉक प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में सारा अली खान को एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया। वीडियो की खास बात यह है कि इसमें सारा को क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ डिनर करते हुए दिखाया गया है।

एक साथ डिनर कर रहे थे दोनों

वीडियो में सारा अली खान और शुभमन गिल को मुंबई के बास्टियन में अपनी टेबल के बगल में एक वेटर के साथ ऑर्डर देते हुए दिखाया गया है। सारा पिंक कलर के आउटफिट में नजर आईं, जबकि शुभमन ने व्हाइट और ग्रीन कलर की शर्ट पहनी थी।

दोनों सेलेब्रिटीज के फैंस दोनों को एक साथ देखकर हैरान रह गए। एक ने पूछा क्या चक्कर है। एक अन्य ने लिखा, शुभमन की पहले क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ डेटिंग की अफवाह थी। एक अन्य व्यक्ति ने मजाक में कहा, एक क्रिकेटर की बेटी से एक क्रिकेटर की पोती तक शुभमनगिल ने एक लंबा सफर तय किया।

कई सालों से शुभमन गिल क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट करने की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन अब, शुभमन और जूनियर तेंदुलकर के ब्रेकअप की ताजा अटकलें तेज हो गई हैं। और यह वायरल वीडियो आग में घी का काम कर रहा है।

सारा अली खान अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। वह मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर की पोती भी हैं। उन्होंने 2017 में फिल्म केदारनाथ के साथ अभिनय की शुरुआत की और सिम्बा और लव आज कल जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

इसे भी पढ़े-BCCI ने शेयर की 11 तस्वीरें, पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते है ये खिलाड़ी?

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.