HomeNationalgirlfriend के साथ देख पत्नी ने कर दी पति की चप्पलों से...

girlfriend के साथ देख पत्नी ने कर दी पति की चप्पलों से पिटाई, वीडियो भी देखें

खबर संसार, भोपाल: girlfriend के साथ देख पत्नी ने कर दी पति की चप्पलों से पिटाई वीडियो वायरल, एक महिला ने अपने पति की चप्पलों से पिटाई सिर्फ इसलिए कर दी कि उसका पति अपनी girlfriend के साथ शाम 6 बजे जिम में एक्सरसाइज कर रहा था। शक के चलते महिला ने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ये मामला भोपाल का बताया जा रहा है। महिला के साथ उसकी बहन भी साथ में थी।

ये भी पढें- 100 जवानों की rescue teams टीमें प्रभावित इलाकों में भेजी गई

girlfriend के साथ पति को देख आग बबूला हुई पत्नी

मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के कोहेफिजा इलाके की ये घटना बताई जा रही है। वहां के रहने वाले एक युवक अपनी girlfriend के साथ जिम में एक्सरसाइज करने गया था। शक के चलते पत्नी ने पति का पीछा किया तो पति अपनी प्रेमिका के साथ एक्सरसाइज कर रहा था। ये देख उसकी पत्नी आग बबूला हो गई। और उसने अपने पति के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब उस महिला ने अपने पति की पिटाई चप्पलों से करने लगी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। घटना बीते 15 अक्टूबर के आसपास की बताई जा रही है।

girlfriend के साथ पति को पकड़ा

इस घटना के बाद पति और पत्नी ने पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पत्नी ने पहले से ही अपने पति के और उसके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर रखा है। पुलिस का कहना है कि पत्नी को अपने पति पर काफी दिनों से शक था। पहले भी उसने पति को एक लड़की के साथ बाइक पर देखा था। इसलिए पत्नी अपनी बहन के साथ पति का पीछा करते हुए जिम सेंटर पहुंच गई, जहां उसने अपने पति को girlfriend के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.