Tuesday, November 18, 2025
HomeHealthसीनियर पत्रकार के बेटे का निधन

सीनियर पत्रकार के बेटे का निधन

रुद्रपुर खबर संसार। कोरो ना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और एक के बाद एक जिंदगी ये लेते जा रहा है। और इससे पत्रकार लोग भी अछूते नहीं हैं आज रुद्रपुर के पत्रकार फणीन्द्र नाथ गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता का कोरोना से निधन हो गया। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पूरे क्षेत्र शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

 

बताते चले कि अभिषेक करीब एक सप्ताह से कोरोना से पीडि़त थे। आज अभिषेक गुप्ता ने दम तोड़ दिया। बेटे अभिषेक के निधन के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया है। अभी हाल ही में पत्रकार फणीन्द्र नाथ गुप्ता ने अपनी बेटी की शादी की थी। शादी का करीब एक सप्ताह बाद बेटे का निधन हो गया।

 

पत्रकार फणीन्द्र नाथ गुप्ता के परिवार को ढांढस बधाने के लिए लोग उनके घर पहुंच रहे है। मृतक अभिषेक का एक छोटा बेटा है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बेटी की शादी की खुशियां बेटे के निधन के बाद मातम में बदल गई। अभिषेक ने 26 अप्रैल को बहन और जवाई को शादी की बधाई देते हुए अंतिम पोस्ट की है उसके बाद से उनके स्वास्थ्य में गिरावट आयी थी। आज उनका निधन हो गया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.