हल्द्वानी, खबर संसार। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक एकता के प्रतीक धरोहर की कार्यक्रम की धूम रही। इसके अन्तर्गत अन्तर विद्यालयी लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कर्नल बीके छिमवाल जी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पीसीए सचिव मणि पुष्पक जोशी, प्रवीण रौतेला प्रबन्धक सिंथिया स्कूल, गोपाल बिष्ट प्रबन्धक डॉन बास्को, आरपी सिंह प्रबन्धक क्वींस स्कूल, अनिल जोशी प्रबन्धक सेंट लॉरेंस व अरविन्द नेगी प्रबन्धक जिम कार्बेट स्कूल आदि उपस्थित रहे।
अतिथियों को स्मृति चिहृन देकर सम्मानित किया
निर्णायक मंडल में डॉ. दीपा जोशी, डॉ. ज्योति पाण्डे व श्रीमती सुजाता माहेश्वरी रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य जेपी सिंह व ग्रीन माउण्ट ग्लोबल स्कूल, भीमताल की प्रधानाचार्या डॉ यशोधरा बिष्ट ने सभी अतिथियों को स्मृति चिहृन देकर सम्मानित किया।
अन्तर विद्यालयी लोक नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम के आरम्भ में गणेश वन्दना प्रस्तुत की गई तत्पश्चात् प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए लोक संस्कृति के रंग बिखेर सांस्कृतिक एकता की झलक दिखलाई। मंच का संचालन शिक्षिका श्रीमती दीप्ति जोशी एवं विद्यालय के छात्रों द्वारा किया गया।
अंत में विद्यालय के निदेशक वीबी नैनवाल ने सभी अतिथियों व निर्णायक मंडल को अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि कर्नल बीके छिमवाल जी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनका उत्सार्हवर्धन किया। अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
अन्तर विद्यालयी लोक नृत्य प्रतियोगिता के इस प्रकार रहे
- प्रथम- सेंट थैरेसा, काठगोदाम
- द्वितीय- यूनीवर्सल कान्वेंट, हल्द्वानी
- तृतीय- डी. पी. एस., हल्द्वानी
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
