कभी-कभी एक्सपेरिमेंट्स इतना भारी पड़ जाता है की शादी-शुदा जीवन भी बरबाद हो जाती है। ऐसा ही एक पुरुष के साथ हुआ, जिसने अपनी शादी को बचाने के लिए एक अजीबोगरीब (affair) तरीका आजमाया। लेकिन यह तरीका उस पर ही भारी पड़ गया, जिसका खुलासा उसने रिलेशनशिप पोर्टल पर किया।
व्यक्ति ने लिखा- मैं अपने काम में व्यस्त रहता था जिस वजह से पत्नी के साथ समय नहीं बिता पाता था। मैं चाहता था कि मेरी पत्नी खुश रहे। मौज-मस्ती करे। हमने शादी से पहले कुछ वादे किए थे, जैसे कि हम कभी बच्चे नहीं करेंगे और शादी के बाद भी एक-दूसरे को खुलकर जीने की आजादी देंगे। धीरे-धीरे हमारी शादी में दरार पड़ने लगी थी।
रिलेशनशिप पोर्टल पर किया खुलासा
व्यक्ति ने लिखा- मैंने एक दिन अपनी पत्नी से जाने क्यों ऐसा कह दिया कि अगर वह मुझे धोखा देकर किसी और से अफेयर (affair) करती है तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उसने मुझसे कई बार पूछा कि मेरे कहने का क्या मतलब है। मैंने उसे गुस्से में कह दिया, तुम्हें जो करना है करो। मुझे कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन कुछ दिन बाद मुझे पता चला कि मेरी पत्नी अपने ऑफिस के एक सहकर्मी के साथ रिलेशनशिप में आ गई। उन्होंने फिजिकल रिलेशनशिप भी बना लिया।
लेकिन जब इस बारे में मुझे मेरी पत्नी ने बताया तो मैं परेशान हो गया। फिर मैं सब कुछ ठीक करने की कोशिश में जुट गया। मैं हर हाल में अपनी शादी को बचाना चाहता था। अब मैं घर पर जल्दी आने लगा। उसके साथ समय बिताने लगा। घर का सारा छोटा-मोटा काम कर देता और कोशिश करता कि उसके घर आने से पहले मैं घर आकर खाना भी तैयार कर दूं। (affair)
इसे भी पढ़े-इस शहर में जब रावण बिना जले ही गिर गया तो कई तरह के कयास
एक दिन मेरी पत्नी ने मुझे से कहा कि वह अपनी एक दोस्त से मिलने शहर के बाहर जा रही है। उसने जिस दोस्त का नाम बताया था, मैं उसके बारे में जानता था। लेकिन मेरी खुशी एक दिन भी नहीं टिक पाई। जब उसने मुझे बताया कि वह अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ ट्रिप पर बाहर जा रही है तो मैं हैरान रह गया। मैंने उससे कहा कि वह उस आदमी से ना मिले। टिकट कैंसिल कर दे। जो भी खर्चा आएगा, मैं दे दूंगा। लेकिन वह नहीं मानी। (affair)



