खबर संसार, नई दिल्ली: कम करना है वजन, तो Breakfast में इन हेल्दी चीजों को अपनाएं, हमारे शरीर के लिए सुबह का नाश्ता बेहद खास है। सुबह का नाश्ता हमे पूरे दिन की ऊर्जा देता है। इसलिए समय पर नाश्ता करना चाहिए। लेकिन नाश्ते में खाना क्या चाहिए शायद आपको ये पता नहीं है। सुबह के Breakfast में हमें उल्टा-सीधा खाने से बचना चाहिए। जिससे आपके वजन में इजाफा होता है। जिनको अपना वजन करना है उन्हें सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए जिससे आपका वजन नियंत्रित रह सके। आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जिनका सेवन आपको नाश्ते में करना चाहिए।
Breakfast में उपमा का सेवन
उपमा हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। डायबिटीज व मोटापे से पीड़ित लोगों को Breakfast में उपमा का सेवन करना चाहिए। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। उपमा सूजी से बनाया जाता है, जिसे रवा के नाम से भी जाना जाता है। इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। सूजी बहुत धीरे-धीरे पचता है। जिससे आपके मोटापा कम होने के चांस बढ़ जाता है।
ये भी पढें- कारोना अपडेट – अब No mask, नो पेट्रोल के साथ सख्त नियम लागू
मूंग चीला
मूंग दाल फाइबर का मुख्य स्त्रोत है। पाचन फाइबर के अलावा इसमें उचित मात्रा में प्रोटीन भी होता है, जो इसे एक बेहतरीन नाश्ता का ऑप्शन बनाता है। जो आपके वजन को तेजी से घटाता है।
दही का सेवन
सुबह के नाश्ते में दही को शामिल करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दही पेट की चर्बी को कम करने का काम करती है। इसके साथ ही दही में कैल्शियम की मात्रा भी पाई जाती है जो हड्डियों को मजबूत रखने का काम करती हैं।
