HomeInternationalPakistan में पुन मतगणना के दौरान गोलीबारी में दो लोगों की मौत,...

Pakistan में पुन मतगणना के दौरान गोलीबारी में दो लोगों की मौत, 14 घायल

Pakistan के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक निर्वाचन क्षेत्र में पुन: मतगणना के दौरान दो राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच सशस्त्र झड़प में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कराची की सीमा से लगते औद्योगिकी शहर हब में निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर बलूचिस्तान आवामी पार्टी (बीएपी) और Pakistan People’s Party (पीपीपी) के समर्थकों के बीच झड़प हुई। आठ फरवरी को हुए चुनाव में बीएपी को मुहम्मद सालेह भूटानी ने अनौपचारिक नतीजे घोषित होने के बाद जीत का दावा किया था लेकिन पीपीपी के अली हसन जहरी ने पुन: मतगणना कराने की मांग की थी।

झड़प में दो लोगों की मौत व 14 अन्य घायल हो गए थे

इसके बाद पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने पुन: मतगणना का आदेश दिया था। हब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूर अहमद बुलेदी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘बुधवार को पुन: मतगणना होने के दौरान झड़प हुई और दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच लड़ाई शुरू हो गयी।’’ झड़प के दौरान गोलियां चलायी गयीं, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी और 14 अन्य घायल हो गए।

Pakistan People’s Party के समर्थकों ने दावा किया कि यह नतीजों की घोषणा में देरी करने की साजिश है। जाम गुलाम कादिर मेमोरियल हॉस्पिटल के एक चिकित्सक ने बताया कि घायलों और मारे गए दो लोगों को कई गोलियां लगी थीं। बुलेदी ने बताया कि हालात पर काबू पाने के लिए फ्रंटियर कोर को बुलाया गया। बलूचिस्तान प्रांत में पिछले सप्ताह हुए आम चुनाव के बाद से अशांति बनी हुई है।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.