एक समय सलमान खान और सोमी अली का रिश्ता इंडस्ट्री में सबसे चर्चित हुआ करता था। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब अपने रिलेशनशिप को तोड़ते हुए सोमी और सलमान ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
अब सालों बाद एक बार फिर इस जोड़ी की चर्चा हो रही है। दरअसल, बॉलीवुड में अग्नि चक्र, आंदोलन और तीसरा कौन जैसी फ़िल्में करने वालीं सोमी अली के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर इस समय सनसनी मचा दी है। सोमी अली ने अपने पोस्ट में फिल्म मैंने प्यार किया का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है।
सोमी का पोस्ट चौकाने वाला
उन्होंने लिखा ‘बॉलीवुड के इस हार्वी वाइनस्टीन का भी एक दिन पर्दाफाश होगा जब वह सारी महिलाएं ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह आगे आएंगी और अब्यूसिव रिलेशन को लेकर खुलासा करेंगी आप देख सकते हैं सोमी अली ने सलमान खान का नाम तो नहीं लिया है लेकिन इशारों ही इशारों में उन्होंने उनकी तुलना हॉलीवुड डायरेक्टर हार्वी वाइनस्टीन से कर दी है, जिन पर कई महिलाओं द्वारा मारपीट के आरोप लगाए गए हैं।
इसे भी पढ़े-जोर का झटका – 250 rupees बढ़ गए एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम
आखिर इनके ब्रेकअप की असल वजह क्या थी, आखिर क्यों एक्ट्रेस ने सालों बाद हार्वी वाइनस्टीन का जिक्र छेड़ते हुए इस मुद्दे पर इशारों ही इशारों में बोलना जरूरी समझा। बताते चलें कि सलमान खान और सोमी अली अपने रिश्ते को लेकर कभी भी सीक्रेटिव नहीं रहे। सोमी अली ने 17 साल की उम्र में सलमान को डेट करना शुरू किया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का रिश्ता 1991 से लेकर 1999 तक चला था। सोमी अली ने अपने पोस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन को टैग किया है। उन्होंने जो पोस्टर शेयर किया है वह सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का सिलआउट फोटो है। सोमी अली लिखती हैं, ‘बॉलीवुड का हार्वी विंस्टन। तुम एक दिन एक्सपोज होगे।
जिन महिलाओं का तुमने शोषण किया एक दिन वो बाहर आएंगी और अपनी सच्चाई शेयर करेंगी, जैसे ऐश्वर्या राय बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया था कि रिलेशनशिप के दौरान सलमान खान ने ऐश्वर्या राय के साथ सेट पर मारपीट की थी।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


