खबर संसार दिलीप किच्छा,।सेंट पीटर स्कूल ने पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ, जी हा किशनपुर स्थित सेंट पीटर स्कूल के विद्यार्थियों को यातायात के नियमों को प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को एसआई दीपक जोशी ने पुलिस टीम के साथ अभियान चलाया।पिछले कुछ दिन दिनों से स्कूल के बाहर विद्यार्थियों की अनुशासनहीनता की शिकायत मिल रही थी।
सेंट पीटर स्कूल ने पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ,
इसके चलते स्थानीय लोगों ने स्कूल के प्रधानाचार्य फादर एलेक्सांडर मोन्तोरो से वार्ता भी की थी। इसी के मद्देनजर पुलिस ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिला कांस्टेबलों ने छात्राओं को महिला संबंधी अपराध, ‘गौरा शक्ति ऐप’ के उपयोग और महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के संबंध में जानकारी दी। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के समय आसपास घूमने वाले मनचलों व शरारती तत्वों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है।
