HomeHealthबार-बार सूख रहे हैं होंठ तो सेहत के लिए हो सकता है...

बार-बार सूख रहे हैं होंठ तो सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक, करें ये काम

बार-बार सूख रहे हैं होंठ तो सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक, करें ये काम जी, हां होंठों का सूखना एक सामान्य समस्या लग सकती है, लेकिन जब यह बार-बार होने लगे तो यह शरीर के अंदर किसी गंभीर कमी का संकेत भी हो सकता है। अक्सर लोग इसे मौसम या बाहरी कारणों से जोड़कर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन असल में सूखे होंठ शरीर में पोषक तत्वों और पानी की कमी का साफ इशारा करते हैं। समय रहते इस ओर ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या बड़ी बीमारियों का कारण भी बन सकती है। आइए जानते हैं किसकी कमी के कारण बार-बार होंठ सूखते हैं?

पानी की कमी

शरीर में पानी की उचित मात्रा बनाए रखना बेहद जरूरी है। डिहाइड्रेशन के कारण होंठ सबसे पहले प्रभावित होते हैं, क्योंकि होंठों पर स्किन बहुत पतली और नाजुक होती है। पानी की कमी से होंठ रूखे, बेजान और फटने लगते हैं। बार-बार प्यास लगना, गाढ़ा पेशाब आना और थकान महसूस होना भी डिहाइड्रेशन के संकेत हैं।

विटामिन B2 की कमी

विटामिन B2 शरीर में एनर्जी उत्पादन और कोशिकाओं के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसकी कमी से होंठों के कोनों में दरारें, जलन और सूजन हो सकती है। यदि होंठों के साथ-साथ जीभ और त्वचा भी रूखी हो रही हो, तो यह संकेत है कि शरीर को राइबोफ्लेविन की जरूरत है।

आयरन की कमी

आयरन की कमी से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर गिरता है, जिससे रक्त प्रवाह और ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित होती है। इसका असर होंठों पर भी दिखाई देता है, जैसे- होंठ सूखना, फटना और उनका रंग फीका पड़ना इत्यादि। इसके साथ-साथ थकान, कमजोरी और चक्कर आना भी महसूस हो सकता है।

जिंक की कमी

जिंक शरीर की मरम्मत और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से त्वचा, खासकर होंठ जल्दी सूखने और फटने लगते हैं। घाव भरने में देर होना और संक्रमण का बढ़ना भी जिंक की कमी के लक्षण हो सकते हैं।

एलर्जी और इंफेक्शन

कई बार होंठों का बार-बार सूखना किसी उत्पाद, जैसे- टूथपेस्ट, लिप बाम से एलर्जी या फंगल इंफेक्शन के कारण भी हो सकता है। ऐसे मामलों में होंठों पर लालिमा, जलन या खुजली भी महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.