नई दिल्ली, खबर संसार। गैस बुकिंग के बाद अब आपको 2-4 दिन का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। इंडियन ऑयल (IOC) ने LPG तत्काल सेवा शुरू करने का प्लान बनाया है। जिसके जरिए आप सिर्फ आधे घंटे में गैस सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा।
यानी आप जिस दिन सिलेंडर की बुकिंग करेंगे उसी दिन आपको सिलेंडर मिल जाएगा। IOC शुरुआत में हर राज्य के एक शहर में इस सर्विस को शुरू करेगी। यहां तत्काल LPG सेवा की शुरुआत होगी।
पढ़ें चर्चित खबरें
जानकारी के मुताबिक, IOC हर राज्य में एक शहर या फिर जिले को चुनेगी और वहां पर पहले इस सेवा को शुरू करेगी। इस सेवा के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को 30 से 45 मिनट में सिलेंडर पहुंचाएगी। सरकारी तेल कंपनी ने कहा कि इस पर अभी काम चल रहा है। जल्द ही इस सुविधा को फाइनल रूप दिया जाएगा।
1 फरवरी से शुरू होगी सेवा
IOC ने बताया कि कंपनी की इस पहल से हमें हमारे प्रतिस्पर्धी कंपनियों से अलग पहचान मिलेगी। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस सेवा को 1 फरवरी से शुरू किया जा सकता है। सभी लोग इस कोशिश में लगे हुए हैं कि जल्द से जल्द ये सेवा शुरू की जा सके।
पढ़ें चर्चित खबरें
इसे भी पढ़े- Aishwarya ने शेयर कीं फिल्म ‘गुरु’ के प्रीमियर की तस्वीरें
IOC इंडेन ब्रांड के नाम से अपने ग्राहकों को सिलेंडर उपलब्ध कराती है। बता दें इस समय देश में 28 करोड़ एलपीजी ग्राहक हैं, जिसमें से 14 करोड़ ग्राहक इंडेन गैस का इस्तेमाल करते हैं।
पढ़ें चर्चित खबरें
आईओसी के अधिकारी ने बताया कि Tatkal LPG सेवा या ‘single day delivery service’ का फायदा लेने के लिए ग्राहकों को कुछ कीमत भी देनी होगी। ये चार्ज कितना होगा इस पर अभी फिलहाल चर्चा चल रही है। जल्द ही इस बारे में ग्राहकों को जानकारी दे दी जाएगी।



























