HomeEntertainmentसारा पर लगा सिक्योरिटी गॉर्ड को गलत तरीके से छूने का आरोप,...

सारा पर लगा सिक्योरिटी गॉर्ड को गलत तरीके से छूने का आरोप, भड़के लोग

कई बार कैमरों में सेलिब्रिटीज की कुछ ऐसी हरकतें भी कैद हो जाती हैं, जो बाद में उनके लिए मुसीबत बन जाती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में अभिनेत्री सारा अली खान के साथ हुआ। अभिनेत्री की एक हरकत कैमरे में कैद हो गई, जिसकी वजह से अब लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है।

सिक्योरिटी गार्ड को छूने पर ट्रोल हुईं सारा

अभिनेत्री सारा अली खान, पिछले हफ्ते अपनी दोस्त शर्मिन सहगल के साथ शहर में घूमने निकली थीं। दोनों को शहर के एक आलीशान रेस्तरां के अंदर जाते हुए स्पॉट किया गया। सारा जैसे ही रेस्तरां में घुसने लगती हैं, उनका हाथ वहां मौजूद सिक्योरिटी गॉर्ड की पैंट पर लग जाता है।

रेस्तरां के बाहर पैपराजी और लोग मौजूद थे, जिन्होंने अभिनेत्री की इस हरकत का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने सारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि अभिनेत्री ने नशे में थीं और उन्होंने रेस्तरां के अंदर जाते समय सिक्योरिटी गार्ड को गलत तरीके से छुआ है। वहीं कई लोगों का कहना है कि ये सब बस गलती से हुआ।

लंबे समय से सुर्खियों में हैं सारा

सारा अली खान लंबे समय से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेत्री की इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ डिनर डेट की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसके बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहें फैली थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान, जल्द ही विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘लुका छुपी 2’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म ‘गैसलाइट’ में भी अभिनय करती दिखेंगी।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.