खबर संसार हल्द्वानी। शहर में बनेगा सुगम और सुरक्षित यातायात आप भी देखे इन बिन्दुओं को! जी हा
*1-* शहर हल्द्वानी को सुगम और सुरक्षित यातायात बनाये रखने हेतु शहर हल्द्वानी में होने वाले विशेष आयोजनों, रैली, धार्मिक आयोजन व वीवीआईपी मूवमेंट होने की स्थिति में जनता को सुगम यातायात व्यवस्था देंने इत्यादि के अवसर पर लागू किए जाने वाले डायवर्जन पार्किंग वन वे जीरो जोन इत्यादि का पुलिस द्वारा मॉक ड्रिल में प्रयोग कर किसी भी आयोजन को सफल बनाने में ट्रायल किया गया एवं नारीमन काठगोदाम से नैनीताल रोड एवं बरेली रोड मैं तीन पानी बाईपास तिराहे तक व कालाढूंगी रोड में मुखानी चौराहा एवं लाल डॉट तिराहे तक जीरो जोन किया गया
2- पुलिस द्वारा आम जनमानस व वाहन चालको को वाहन को सही व गलत जगह पार्क करने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
3- आम जनमानस से यातायात के नियमों का पालन करने तथा स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखने की अपील की गई।
4- दो पहिया वाहन चालको से वाहन चलाते समय **ISI मानक* का ही हेलमेट प्रयोग करने का अनुरोध किया गया।
5- यातायात दुर्घटनाओं से बचने हेतु वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें हेतु जनता को जागरूक व प्रचार-प्रसार किया गया।
6- खतरनाक एवं तेज गति से वाहन ना चलाएं तथा वाहन में तेज आवाज करने वाला साइलेंसर प्रेशर हॉर्न ना लगाने की अपील की गयी।
7 चोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु वाहन चालकों को जागरूक किया गया।
8 नशे की हालत में वाहन ना चलाएं
9 वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां ना बैठाएं
10-नाबालिक बच्चों को वाहन ना देकर सुरक्षित रखें।
11अपने वाहन के शीशों पर ब्लैक फिल्म का प्रयोग ना करें
12 वाहन को मोड़ते समय इंडिकेट का प्रयोग करे
13-वाहन को निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें
14- डी एल, आरसी, बिना नंबर प्लेट के वाहन ना चलाएं
15- रात्रि के समय लो बिम में वाहन चलाएं तथा एलईडी लाइट का प्रयोग करें।
16-सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में मदद करें पुलिस द्वारा आपको सम्मानित किया जाएगा
17 ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं जल्दी बाजी लापरवाही एवं वाहन की गति अधिक होने की वजह से होती है
18 आपके धैर्य चिंतन व मानवीय सहयोग से किसी का अमूल्य जीवन संकट में आने से बच सकता है


