HomeLife Styleबस खाइए बासी Roti, ये बीमारियां हो जाएंगी जड़ से खत्म

बस खाइए बासी Roti, ये बीमारियां हो जाएंगी जड़ से खत्म

खबर संसार, नई दिल्ली: बस खाइए बासी Roti, ये बीमारियां हो जाएंगी जड़ से खत्म, वैसे तो बासी भोजन करना सेहत के लिए नुकसानदायक बताया गया है, लेकिन बासी रोटी खाना सेहत के लिहाज काफी फायदेमंद है। लेकिन बासी Roti खाने से कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी मिलते हैं। रोटी या चपाती को 15 घंटे से ज्यादा समय तक नहीं रखना चाहिए। क्योंकि वे फिर रबड़ जैसी सख्त हो जाती हैं, और खाने में मुश्किल हो जाती है।

दूध के साथ बासी Roti खाने के फायदे

दूध के साथ बासी रोटी खाने से सेहत पर इसका काफी अच्छा असर पड़ता है। और कई स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिलती है। गेहूं के आटे से बनी Roti अगर रात में बना कर सुबह नाश्ते के दौरान या 12-15 घंटों के भीतर खाई जाए तो इसका हेल्थ पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। बासी रोटी में विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होती है।

ये भी पढें- Sharad Purnima का क्यों है इतना महत्व, ऐसे मनाए ये खास पर्व

शुगर रोगिया को फायदा – जो लोग मधुमेह से पीड़ित हैं, उनके लिए बासी रोटी शुगर के लेवल को बनाए रखने के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपायों में से एक है। बासी रोटी को ठंडे दूध में भिगोकर 10.15 मिनट के लिए छोड़ दें और दिन के किसी भी समय इसका सेवन करें।

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल- सुबह के समय ठंडे दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करने से रक्तचाप की समस्या से राहत मिलती है। ऐसा करने से ब्लड प्रेशर पर काफी नियंत्रण रहता है।

शरीर के तापमान पर नियंत्रण- बासी रोटियों को ठंडे दूध में भिगोने से आंत को राहत मिलती है। इससे शरीर का तापमान नियंत्रित होता है। साथ ही यह पोषण से भरी हुई होती है।

पाचन क्रिया होती है मजबूत- बासी रोटी खाना पाचन क्रिया को मजबूत करती है, जिन लोगों को पेट संबंधित बीमारियां है उनको बासी रोटी का सेवन जरूरत करना चाहिए।

एसीडिटी से मिलती है राहत- जिन लोगों को गैस एसीडिटी की समस्या रहती है उनको भी बासी रोटी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से काफी हद तक इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।

पेट संबंधित बीमारियां – अगर आप सोने से पहले बासी रोटी को ठंडे दूध में भिगो कर खा लेते हैं तो इससे आपको कब्ज, गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी कई बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.