मुंबई, खबर संसार। युवा तमिल अभिनेत्री पॉलीन जेसिका, जिसे सिनेमा की दुनिया में दीपा नाम से जाना जाता था, अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। प्रारंभिक पुलिस रिपोर्ट के अनुसार कथित तौर पर उन्होंने सुसाइड की है।
पुलिस को उसकी लाश उसके घर के एक कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली। फिलहाल कुछ लोगों ने यह भी दावा किया है कि एक्ट्रेस ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उनकी हत्या हुई है।
रिपोर्टों के अनुसार वह किसी से बहुत ज्यादा प्यार करती थी और अपने रिश्ते में आने वाले मुद्दों का सामना नहीं कर सकती थी, जिसके कारण आखिर में उन्होंने आत्महत्या करने जैसा का बड़ा कदम उठाया।
लड़का नहीं करना चाहता था शादी
माना जा रहा था कि लड़का उससे शादी नहीं करना चाहता था। हालांकि इस बिंदु पर अभी सारे तथ्य साफ नहीं हैं। गीतकार काबिलन की बेटी थूरिगई की मौत के बाद तमिल अभिनेत्री दीपा की मौत ने उद्योग को फिर से हिला कर रख दिया है।
पुलिस ने दीपा की लिखी एक डायरी भी बरामद की है। डायरी में कथित तौर पर लिखा था, उसे यह जिंदगी पसंद नहीं हैं, क्योंकि उसका समर्थन करने वाला कोई नहीं है।
नोट में यह भी लिखा है कि उसे किसी ऐसे व्यक्ति से प्यार हो गया, जिसने उसके प्यार को स्वीकार नहीं किया और इसलिए वह अपना जीवन समाप्त करने जा रही है।
डायरी में इस संदेश के साथ पुलिस अधिकारी दीपा के बॉयफ्रेंड के बारे में पूछताछ कर रहे हैं ताकि अभिनेत्री की मौत के और भी कारणों का पता लगाया जा सके।
29 वर्षीय अभिनेत्री दीपा के असामयिक निधन ने कॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया है, जबकि अभिनेत्री के दोस्तों ने दुख व्यक्त करने के लिए अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया।
इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
