बरसात के मौसम में गरमा-गरम चाय के साथ समोसे खाने का आनंद ही अलग होता है। कई बार जरूरत से ज्यादा समोसे खरीद लिए जाते हैं और कुछ बच जाते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी उन्हें दोबारा स्वादिष्ट और कुरकुरा बनाने की होती है।
अगर आप भी बचे हुए समोसे को दोबारा तलने से बचना चाहते हैं, तो एक आसान तरीका अपनाकर बिना तेल इस्तेमाल किए भी उन्हें पहले जैसा क्रिस्पी बना सकते हैं।
पढ़ें चर्चित खबरें
बिना तले समोसे को दोबारा गरम करने का सही तरीका
बचे हुए समोसे को दोबारा कुरकुरा बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन-स्टिक या भारी तले वाला पैन लें। इसके बाद समोसों को पैन में रखें और गैस की आंच को धीमा रखें।
अब पैन को ढक्कन से अच्छी तरह ढक दें और समोसों को लगभग 8 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर गर्म होने दें। इस दौरान बीच-बीच में उन्हें पलटते रहें ताकि हर तरफ से समान रूप से गर्म हो जाएं। इस पूरी प्रक्रिया में तेल डालने की जरूरत नहीं होती।
पढ़ें चर्चित खबरें
ढक्कन लगाकर गर्म करने से क्यों आते हैं बेहतर परिणाम?
धीमी आंच पर ढक्कन बंद करके समोसे गर्म करने से वे अंदर तक अच्छी तरह गर्म हो जाते हैं। साथ ही उनकी बाहरी परत धीरे-धीरे सूखने लगती है, जिससे पहले जैसी कुरकुराहट वापस आ जाती है। यही वजह है कि यह तरीका दोबारा तलने की तुलना में बेहतर माना जाता है।
तेज आंच पर गर्म करने की गलती न करें
अगर जल्दबाजी में समोसे को तेज आंच पर गर्म किया जाता है, तो उनका बाहरी हिस्सा जल सकता है, जबकि अंदर का भाग ठीक से गर्म नहीं हो पाता। इसलिए हमेशा धीमी आंच का ही इस्तेमाल करें, ताकि समोसे का स्वाद और बनावट दोनों बरकरार रहें।
पढ़ें चर्चित खबरें
बचे हुए समोसे को स्टोर करने का सही तरीका
यदि समोसे बाद में खाने हैं, तो उन्हें लंबे समय तक खुले में न छोड़ें। पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही एयरटाइट कंटेनर में रखें। अगर अगले दिन खाना हो, तो कंटेनर को फ्रिज में रख सकते हैं।
जब खाने का समय हो, तो समोसे को सीधे पैन में धीमी आंच पर गर्म करें। दोबारा तेल में तलने से बचें और एक ही समोसे को बार-बार गर्म न करें। यदि समोसे से किसी प्रकार की गंध आने लगे या वह लंबे समय तक बाहर रखा रहा हो, तो उसका सेवन नहीं करना चाहिए।
पढ़ें चर्चित खबरें
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें





































