खबर संसार नई दिल्ली । कर्क राशि वालो के लिए आज का दिन रोजगार से संबंधित इंटरव्यू में हिस्सा ले रहे हैं तो उनकी सफलता के चांस शत प्रतिशत हैं। इंटरव्यू में जाने से पहले बड़े माता पिता का आशीर्वाद जरूर ले लें।
मिथुन राशि वालो के लिए आज का दिन जरा संभलकर चलने वाला है। आज आर्थिक हो या व्यवहारिक किसी भी कार्य को करने मे जोखिम लेने से बचें खासकर आज किसी की जमानत भूल कर भी ना लें अन्यथा बदनामी होने का भय है। कार्यक्षेत्र में किसी परिचित से धोखा मिलने की भी संभावना है
वृषभ राशि वालो के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपकी परोपकार की भावना फलीभूत होगी। पूर्व में किसी की सहायता करने का फल प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप में
अवश्य मिलेगा
मेष राशि के वालो के लिए आज का दिन व्यापारिक कार्यों में बिक्री में बढ़ोत्तरी को दर्शाने वाला रहेगा। व्यवसाय करते हैं तो आज बिक्री में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी। ऑनलाइन एवं होम डिलीवरी के माध्यम से काम को बढ़ाने
सिंह राशि वालो के लिए आज बीमा तथा कमीशन संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बन रही है. इस समय घर की समस्याओं में ही ना उलझे रहें तथा अपने व्यवसाय पर भी पूरा ध्यान दें. नौकरी पेशा लोगों को अचानक ही कोई शुभ सूचना मिल सकती है.
उपाय: गेहूं और गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर दान करें.
कन्या राशि वालो के लिए आज व्यवसाय में आपकी कार्य प्रणाली बहुत ही बेहतरीन रहेगी. जिससे कार्य क्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी. संपर्क सूत्रों द्वारा नए अनुबंध प्राप्त होंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है.
तुला राशि वालो के लिए कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति तथा एकाग्रता माहौल को अनुशासित बनाकर रखेगी. कर्मचारियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है, अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं.
वृश्चिक राशि वालो के लिए आज कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी योग्य व्यक्ति की सलाह अवश्य लें. नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आपकी भी व्यापारिक छवि खराब हो सकती है।
धनु राशि वालो के लिए आज परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन होने वाला है. अपनों के साथ मिलकर मन खुश रहने वाला है. सामाजिक कार्यों में यश मिलेगा. दांपत्य जीवन में इगो और क्रोध जैसी स्थितियों को शामिल ना करें तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें.
मकर राशि वालो के लिए दूसरों की व्यक्तिगत बातों पर ज्यादा ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्रचित्त रहें. समय उपलब्धियों वाला है इसका भरपूर सहयोग करना जरूरी है. किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार करने से उचित सफलता मिलेगी.
उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें.
कुंभ राशि वालो के लिए व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट होगा, जिसकी वजह से तनाव भी रहेगा. बाहरी गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत करने से आपके अपने काम अटक भी सकते हैं. अकारण ही आपका गुस्सा आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है.
मीन राशि वालो के लिए आज का दिन व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी. हालांकि इनके परिणाम मिलने में कुछ विलंब रहेगा. पुरानी प्रॉपर्टी के सेल परचेज से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील हो सकती है. ऑफिस में प्रमोशन को लेकर कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है.
