खबर संसार नई दिल्ली। कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन व्यापार में किसी ना किसी काम को लेकर भागदौड़ की स्थिति रहेगी। पुराने अटके हुए कामों को पूरा करने पर अधिक प्रयास रहेगा और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए धन का निवेश करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग में सेल्स एंड मार्केटिंग विभाग पर काम को बढ़ाने हेतु अधिक दबाव रहेगा।
वृषभ: राशि वालो के लिए आज का दिन परिजनों के साथ सुखद बीतेगा और कोई मंगल कार्य का आयोजन हो सकता है। भाग्य साथ देगा, दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। राजकीय धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मिथुन:राशि वालो के लिए आज पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। व्यर्थ व्यय से बचें अन्यथा आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है।
कर्क:राशि वालो के लिए आज का दिन
व्यावसायिक व्यस्तता अधिक रहेगी और विवादों का समाधान भी मिलेगा। छात्रों को अपनी एकाग्रता बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने से कोष की स्थिति मजबूत होगी।
सिंह:राशि वालो के लिए आज का दिन राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रुका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार संभव है।
कन्या: राशि वालो के लिए आज के दिन व्यापार के क्षेत्र में निवेश करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा और प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा।
तुला: राशि वालो के लिए आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में छात्रों के लिए विशेष उपलब्धि का योग बन रहे हैं। पारिवारिक संपर्कों का लाभ मिलेगा। व्यापार में सही समय पर लिए गए निर्णय कारगर साबित होंगे। नौकरी पेशा जातकों को आय के नए स्रोत बनेंगे। वाक् पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी।
वृश्चिक: राशि वालो के लिए
आज आर्थिक पक्ष मजबूत होने से सम्मान, यश व कीर्ति की वृद्धि होगी। रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है
धनु:राशि वालो के लिए आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। रोजगार के लिए प्रयासरत जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है।
मकर:राशि वालो के लिए आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वीपेक्षा अधिक होगी। रोजगार परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी।
कुंभ: राशि वालो के लिए आज माता का स्वास्थ्य अचानक खराब हो जाने की वजह से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। छात्रों को सफलता प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी।
मीन:राशि वालो के लिए आज वैवाहिक जीवन आनंददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। पारिवारिक बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। माता-पिता की सलाह व आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।


