खबर संसार नई दिल्ली । मेष:राशि वालो के साथ आज धोखा होने जैसी स्थिति बन सकती है. मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों की अधिक जानकारी हासिल करें. ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा।
वृषभ: राशि वाले आज पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती है. परंतु आपसी समझदारी से समस्या का हल भी निकल जाएगा।
मिथुन: राशि वाले आज कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से भी राहत मिलेगी. किसी अनुभवी व धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के साथ कुछ समय व्यतीत करने से आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
कर्क: राशि वाले आज पड़ोसियों के साथ संबंधों में मतभेद ना उत्पन्न होने दें. हालांकि आप धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभाल लेंगे. घर की कोई इलेक्ट्रॉनिक चीज खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है।
सिंह: राशि वाले आज अपनी कार्य कुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा. सिर्फ भावुकता की बजाय अपने बुद्धि बल और चतुराई का इस्तेमाल करें. परिवार तथा सगे संबंधियों के लिए भी आप उचित समय निकाल लेंगे.
कन्या: राशि वालों की आज व्यवसायिक योजनाएं अभी लंबित रहेंगी. लेकिन किसी भी अनैतिक कार्य के प्रति रुचि ना लें. अन्यथा किसी प्रकार की कार्यवाही होने की आशंका है. ऑफिस का काम घर से करने की वजह से कुछ ना कुछ समस्याएं आती रहेंगी।
तुला: राशि वाले आज पारिवारिक सदस्यों में आपसी सहयोग व समर्पण बना रहेगा. विवाहेत्तर संबंधों का दुष्प्रभाव आपके ग्रहस्थ जीवन पर पड़ सकता है.
वृश्चिक: राशि वाले आज परिवार या प्रॉपर्टी से संबंधित जो भी बदलाव आप लाना चाहते हैं, उसके लिए यह योग्य वक्त है. घर के लोगों के साथ ठीक से संवाद बनाए रखें, काम आपका आसानी से पूरा होगा।
धनु: राशि वाले आज किसी आध्यात्मिक गतिविधि में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा और आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे।
मकर: राशि वाले आज अफवाहों पर ध्यान ना दें और कोई निर्णय भी जल्दबाजी में ना लें. इस समय अपनी बनाई नीतियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें।
कुंभ: राशि वाले आज पुराने मामलों के उठने से आपसी संबंधों में तनाव आ सकता है. अपने गुस्से व आवेश पर काबू रखें. कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें।
मीन: राशि वालो को आज आर्थिक मामलों में सारे निर्णय स्वयं ही लेने का प्रयास करें. दूसरों से सलाह लेना आपको आपके लक्ष्य से भटका सकता है।



