खबर संसार नई दिल्ली। कर्क: राशि वाले सावधान रहे किसी ग़लत जानकारी के चलते आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है – इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आप अपने चारों तरफ़ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। अपने प्रिय को आज निराश न करें- क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक कार्यों में धन संबंधी परिशानियों वाला रहेगा और आज आपका पैसा कहीं फंसने से मन परेशान हो सकता है। काम धंधे से संबंधित कार्यों में पेमेंट वसूली संबंधी परेशानियां देखी जाएंगी। कुछ व्यापारिक पार्टियों से पेमेंट वसूली ठीक प्रकार से नहीं हो पाने से काम प्रभावित होता देखा जा सकता है
पढ़ें चर्चित खबरें
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक कार्यों में भागदौड़ी को दर्शाने वाला रहेगा। काम धंधे से संबंधित कार्यों में दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी और आप काफी व्यस्त रहेंगे। मीडिया एवं कम्युनिकेशन आदि क्षेत्र से जुड़े कामों में अच्छा कारोबार होगा और सफलता प्राप्त होगी।
मिथुन राशि वाले आज अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। काम धंधे से संबंधित कार्यों में किसी व्यापारिक ऋण को प्राप्त करने हेतु भिन्न भिन्न प्रयास देखे जाएंगे। कुल मिलाकर व्यापारिक ऋण के माध्यम से पूंजी निवेश बढ़ने को लेकर जोर दिया जाएगा और कुछ लोग बाजार से पैसा भी उधार ले सकते हैं।
पढ़ें चर्चित खबरें
मेष राशि वालो के लिए आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा मुश्किल वाला हो सकता है। व्यापारिक कार्यों में अड़चन आ सकती है। काम धंधे से संबंधित मामलों में किसी प्रकार की रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। कोई तकनीकी खराबी के चलते भी आपका काम बाधित हो सकता है
सिंह: राशि वाले अपने ऊर्जा-स्तर को फिर से बढ़ाने के लिए पूरा आराम करें, क्योंकि थका हुआ शरीर दिमाग़ को भी थका देता है। आपको अपनी असली क्षमताओं को पहचानने की ज़रूरत है, क्योंकि आपमें क्षमता की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा फ़ायदा न उठाने दें। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें।
पढ़ें चर्चित खबरें
वृश्चिक: तनाव के चलते बीमारी से दो-चार होना पड़ सकता है। सुकून महसूस करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताएँ। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। एक मज़ेदार शाम के लिए दोस्त आपको अपने घर पर बुलाएंगे। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे।
धनु: अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें।
पढ़ें चर्चित खबरें
मकर: अवसाद या तनाव मन की शान्ति को नष्ट कर सकता है। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं- साथ ही अपने साथी को अपना नज़रिया समझाने में भी तकलीफ़ महसूस होगी। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें।
कुंभ: दूसरों के लिए ख़राब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं और आपकी क्षमताओं को ख़त्म करते हैं। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें।
पढ़ें चर्चित खबरें
मीन: आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। किसी नज़दीकी रिश्तेदार या मित्र की तरफ़ से मिली अच्छी ख़बर के साथ दिन की शुरुआत होगी। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है।



































