खबर संसार नई दिल्ली ।मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक कार्यों में अच्छी बिक्री को दर्शाने वाला रहेगा। काम धंधे से संबंधित कार्यों में अच्छी बिक्री होती देखी जाएगी। कुछ नए आर्डर प्राप्त करने से काम बढ़ता हुआ देखा जाएगा। स्टेशनरी आदि से संबंधित काम ठीकठाक चलते देखे जाएंगे।
मेष- राशि वाले आर्थिक आजादी के लिए लोगों को जोड़ेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में गति आएगी. प्रबंधन बेहतर होगा. जिम्मेदारी का भाव रहेगा. साझा मामलों पर फोकस रहेगा. बड़ा सोचेंगे.
वृष – राशि वाले आज आर्थिक स्थिरता और मनोबल के लिए कर्मठता बनाए रखें. विरोधियों के प्रति सख्ती का भाव रहेगा. कार्य व्यापार में सतर्कता रखेंगे. लोभ और प्रलोभन में न आएं।
कर्क-राशि वाले आज करियर कारोबार में मनोवांछित परिणामों के लिए तर्कपूर्णता बनाए रखें. ऐसे कार्यों से बचें जो भविष्य में असहजता बढ़ाएं. भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी. प्रशासनिक कार्य बनेंगे.
सिंह- राशि वाले आज आर्थिक फ्रीडम अनुभव करेंगे. निसंकोच आगे बढ़ें. प्रभावी लोगों से भेंट होगी. महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है.
कन्या-राशि वाले आज करीबियों को जोड़ने में सफल होंगे. भाग्य सहयोगी रहेगा. परिजनों का सहयोग मिलेगा. धन धान्य में वृद्धि होगी. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे.
तुला राशि वालो का आज कामकाज का विस्तार होगा. प्रतिस्पर्धा में बेहतर रहेंगे. बड़े प्रयासों में गति आएगी. लाभ बढ़ेगा.
वृश्चिक-राशि वाले आज निवेश में आर्थिक लाभ और स्वतंत्रता के बीज छिपे होते हैं. निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखाएं. बजट बनाकर कार्य करें. खर्च बढ़ा हुआ रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में सजग रहें.
धनु- राशि वाले आज अवसर भुनाने पर जोर बनाए रखें. सभी का साथ मिलेगा. कामकाज की गति उम्मीद के अनुरूप रहेगी. विस्तार योजनाएं फलेंगी. मित्र सहयोगी रहेंगे.
मकर-राशि वालो को कार्य व्यापार में सकारात्मकता बढ़ेगी. प्रबंधन प्रशासन से लाभ होगा. महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. सहयोग पाएंगे.
कुंभ- राशि वालो के लिए मेहनत से सफलता के अवसर बनेंगे. कार्य व्यापार में शुभता बढ़ेगी. यात्रा संभव है. संपर्क संवाद संवरेगा. साझेदारी के अवसर बढ़ेंगे. बड़ा सोचेंगे.
मीन- राशि वाले आशंका आज विवाद को बढ़ावा देने वाले कार्य न करें. पेशेवरता से लाभ होगा. नियम रखें. स्मार्ट सर्विस देने पर कार्य करेंगे. स्वास्थ्य देखें.


